नई दिल्ली: त्रिपुरा की जनता ने कम्युनिस्ट और कांग्रेस को दरकिनार कर फिर से कमल खिला दिया। 2023 विधानसभा चुनाव में राज्य की 60 में से 32 सीटों पर भगवा लहराया। एक सीट सहयोगी दल आईपीएफटी को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इस चुनावी रण में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की अपील को मतदाताओं ने वोट के रूप में परिवर्तित किया। योगी आदित्यनाथ ने त्रिपुरा की 06 सीटों पर प्रचार किया था। इन सभी सीटों को मतदाताओं ने भाजपा की झोली में डाल दिया। त्रिपुरा में 60 सीटों पर 16 फरवरी को वोट पड़े थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



