रांची: सेना जमीन घोटाला मामले में रांची के डीसी रहे IAS छवि रंजन सोमवार को ईडी ऑफिस पहुंचे। ईडी के अधिकारी उनसे मामले से जुड़े सवाल पूछेंगे. बता दें, बरियातू स्थित सेना के कब्जा वाली 4 एकड़ 55 डिसमिल जमीन घोटाला मामले में ईडी ने समन भेजकर छवि रंजन को पूछताछ के लिए 24 अप्रैल को ईडी दफ्तर बुलाया था। मामले में ईडी ने तीसरी बार समन भेजा था और पूछताछ के लिए आज (24 अप्रैल) को ईडी कार्यालय में 11 बजे तक पेश होने को कहा था।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





