नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया। वे 95 साल के थे। लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता को बीते कई दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सांस की दिक्कत की वजह से ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रकाश सिंह बादल ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे आखिरी सांसे ली। बता दें कि अकाली दल के वरिष्ठ नेता पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे थे। सुखबीर सिंह बादल उनके बेटे हैं। श्री बादल का जन्म दिसंबर 1927 में पंजाब के एक छोटे से गांव में हुआ था।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



