मुंबई। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मुंबई में राज्यों के लिए teaching-learning और परिणाम (STARS) व स्कूल-से-कार्य परिवर्तन पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में राज्य सरकारों के नोडल अधिकारियों, शिक्षा मंत्रालय, कौशल भारत के अधिकारियों और क्षेत्र के विशेषज्ञों की भागीदारी रही। कार्यशाला की अध्यक्षता संजय कुमार, सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, भारत सरकार ने किया। अतुल तिवारी, सचिव, स्किल इंडिया भी मौजूद रहे।कार्यशाला में वर्तमान में उभरती प्रवृत्तियों, कौशल विकास के आसपास हाल की पहलों को मजबूत करने के तरीके और स्कूल-टू-वर्क ट्रांजिशन के लिए आगे बढ़ने के तरीकों पर चर्चा हुई। उद्योग की गतिशील जरूरतों के साथ कौशल विकास के प्रयासों को आगे बढ़ाने की रणनीतियों पर चर्चा की गई। कार्यशाला में ओडिशा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और केरल सहित अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



