धनबाद : एनएसयूआई (NSUI) के कतरास नगर अध्यक्ष साहिल अली ने संत जेवियर स्कूल में हुई एक नाबालिग छात्रा की मौत पर आरोपी शिक्षिका सिंधु झा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि या खुदकुशी नहीं हत्या है एक नाबालिग छात्रा को लगातार बेइज्जत कर मानसिक प्रताड़ना देना जिससे वह खुदकुशी करने पर मजबूर हो जाना या खुदकुशी नहीं हत्या है आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए इसके साथ गुरुवार को वह मृतक उषा कुमारी की मां वंदना देवी के उनके आवास पर जाकर सारे मामले की जानकारी ली तथा विलाप में बैठी मां को देखते हुए उनको या आश्वासन दिया कि अगर पुलिस प्रशासन आरोपी पर कोई उचित कार्यवाही नहीं करती है तो एनएसयूआई शिक्षिका के विरोध में मोर्चा खोलेगी और उनकी बेटी उषा कुमारी को न्याय दिलाएगी ।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



