स्वदेश संवाददाता
हजारीबाग : दरभंगा से पूजा अर्चना कर 4 जुलाई को हजारीबाग लौट रही टाटा विक्टा वाहन बुलेट सवार को बचाने के कारण पदमा प्रखंड के रोमी डाक बंगला के पास एनएचएआई द्वारा अधिग्रहित खुला कुआं फोरलेन के किनारे में स्थित थी उस में जा गिरी जिससे लोहसिंघना थाना के मंडय खुर्द निवासी ओम प्रकाश, अभिषेक कुमार, परमेश्वर प्रसाद, चंपा कुमारी, परिधि कुमारी, एवं कोर्रा थाना के कनहरी हिल निवासी सूरज सिंह की मौत हो गई तथा नगवां निवासी मुकेश कुमार, गीता देवी, और गिरिडीह निवासी राम लखन प्रसाद वर्मा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना एन एच ए आई के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही का नतीजा है। शुक्रवार को सीपीएम और सीपीआई जिला कमेटी ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना देकर मृत व्यक्तियों को 20- 20 लाख और घायलों को दो-दो लाख मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, इस हृदय विदारक घटना के जिम्मेदार एन एच ए आई के अधिकारियों पर मुकदमा चलाकर गिरफ्तार करने, मृतकों के मृत्यु प्रमाण पत्र तत्काल बनाने एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुधार करने तथा हजारीबाग जिले के अंदर एनएचएआई और एनएच के किनारे जितने भी खुले कुआं, नाला एवं गड्ढों को तत्काल सुरक्षित करने की मांग की है। ताकि उपरोक्त घटना की पुनरावृति ना हो। धरना की अध्यक्षता सी पी आई के महेंद्र राम और संचालन सीपीएम के गणेश कुमार सीटू ने किया। इस अवसर पर ईश्वर महतो, तपेश्वर राम, गुलाब साव, विपिन कुमार सिन्हा, इजरायल, निजाम अंसारी, तेज नारायण राम, अवध कुमार, ईश्वर प्रसाद मेहता , विकास कुमार वर्मा, जगदीश प्रसाद, कैलाश यादव, कुलेश्वर प्रसाद ने अपनी बातों को रखा और चार सूत्री मांग पत्र उपायुक्त, हजारीबाग को सौपा।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.


