जम्मू। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से शुक्रवार सुबह 26वां जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा (Pilgrimage to Amarnaath) के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में 2155 श्रद्धालु शामिल हैं।
यह श्रद्धालु पहले पहलगाम व बालटाल पहुंचेंगे। पहलगाम मार्ग से यात्रा करने के लिए रवाना हुए 1402 श्रद्धालुओं में 1128 पुरुष, 228 महिलाएं, 34 साधु और 12 साध्वी शामिल हैं। बालटाल मार्ग से यात्रा करने के लिए रवाना हुए 753 श्रद्धालुओं में 532 पुरुष, 215 महिलाएं और 6 बच्चे हैं।
उल्लखेनीय है कि अमरनाथ की पवित्र गुफा (Holy cave of Amarnath) 3,888 मीटर ऊंचाई पर स्थित हैं। 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा 1 जुलाई को अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल से शुरू हुई थी। यह यात्रा 31 अगस्त को सम्पन्न होगी।



