RANCHI। झारखंड पुलिस के डीएसपी अजीत कुमार सिन्हा की इलाज के दौरान मौत हो गई। 2013 बैच के डीएसपी अजीत कुमार सिन्हा वर्तमान में झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में पदस्थापित थे।

जानकारी के मुताबिक अजीत कुमार सिन्हा लंबे समय से बीमार थे। उनका रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज चल रहा था। अजीत कुमार सिन्हा की शनिवार देर रात मौत हो गयी। उनके मौत की खबर सुनते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रोबेशन काल में खूंटी में पदस्थापित थे।,बाद में बेड़ो के डीएसपी और रघुवर सरकार के दौरान सीएम सुरक्षा में भी तैनात थे। उनके निधन पर बेड़ो के वर्तमान डीएसपी रजत मणि बाखला, थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेंब्रम, सुकुमार हेम्ब्रम, सब इंस्पेक्टर रजत कुमार बडा़ईक, अशोक कुमार बडा़ईक सहित कई पुलिस के पदाधिकारियों ने गहरा शोक प्रकट किया है।


