Dehradun: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला मोर्चा ने रक्षाबंधन से पहले ’मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ का स्वागत करते हुए कहा कि महिलाओं के आर्थिक उत्थान में मददगार साबित होगा।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने एक जारी बयान में इस योजना की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (cm Pushkar Dhami) का आभार व्यक्त किया है। इससे पहले ही भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। इसी के तहत लखपति दीदी योजना है। हमारी बहनें बड़ी संख्या में विभिन्न लोकल उत्पाद तैयार कर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी (pm modi) स्वयं नीति माणा घाटी की महिलाओं के प्रयासों का जिक्र कर तारीफ कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें : –शीघ्र जारी होगी नए भर्ती आयोग की अधिसूचना : मुख्यमंत्री
उन्होंने कहा कि इन उत्पादों को कई बार बाजार की समस्या से जूझना पड़ता है,लेकिन मुख्यमंत्री धामी ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसके हल के लिए यह ऐतिहासिक योजना लेकर आए हैं। उम्मीद है कि विकासखंड स्तर पर स्थानीय उत्पादों को मंच मिलने के बाद उनके विपणन की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि, रक्षा बंधन से पहले मुख्यमंत्री धामी का यह तोहफा प्रदेश की माताओं बहनों के जीवन में आर्थिक बदलाव का महत्वपूर्ण कारक बनेगा।