स्वदेश संवाददाता
कटकमसांडी (हजारीबाग)। डुमरी विस उपचुनाव में जेएमएम प्रत्याशी बेबी देवी की प्रचंड जीत को लेकर झामुमों संयोजक मंडली के सदस्यों ने रोमी चौक पर आतिशबाजियां कर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जमकर खुशियां मनाई। मौके पर अध्यक्ष राजा मोहम्मद ने कहा कि झामुमो का यह प्रचंड जीत आगामी 2024 के चुनावी जीत का ट्रेलर है। कहा कि छल व अहंकार में डूबे भाजपा व आजसू का अब झारखंड से सूपड़ा साफ होना तय हो गया है। इस मौके पर राजेंद्र राणा, गनी खान, महेश विश्वकर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा, मो साबिर, सलमान खान, मंजर आलम, सगीर खान, अरसद खान, सरयू प्रसाद मेहता, अनिल कुमार गुप्ता, शरीफुल्ला उर्फ गुड्डू, कन्हाई राम, शिबू मेहता सहित दर्जनों कार्यकर्ता व समर्थक शामिल थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.


