नई दिल्ली : विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए ने 10 चैनल्स के 14 टीवी एंकर्स का बायकॉट करने का निर्णय लिया है। उन्होंने इसके लिये बकायदा न्यूज एंकर्स की लिस्ट भी जारी की है।
इन एंकर्स के नाम अदिति त्यागी, अमन चोपड़ा, अमीश देवगन, आनंद नरसिम्हा, अर्णब गोस्वामी, अशोक श्रीवास्तव, चित्रा त्रिपाठी, गौरव सावंत, नाविका कुमार, प्राची पाराशर, रुबिका लियाकत, शिव अरूर, सुधीर चौधरी और सुशांत सिन्हा हैं। सभी अलग-अलग टीवी चैनल में शो होस्ट करते हैं। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी करके कहा कि हर रोज शाम पांच बजे कुछ टीवी चैनल्स पर नफरत का एक बाजार सजाया जाता है। ऐसे में आईएनडीआईए गठबंधन ने तय किया है कि हम नफरत के बाजार में ग्राहक बनकर नहीं जायेंगे। हमारा उद्देश्य है नफरत मुक्त भारत। जुड़ेगा भारत, जीतेगा आईएनडीआईए।
Previous Articleसीएम गहलोत के प्रार्थना पत्र पर बहस पूरी, फैसला 19 को
Next Article पंचायत के विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक संपन्र



