Nahan: हि.प्र. स्वर्ण जयंति ऊर्जा नीति 2021 व संशोधन 2022 की अधिसूचना के अनुसरण में रेणुका जी बांध परियोजना, हि.प्र.पा.का.लि. की गतिविधियों के कारण प्रथम चरण में प्रभावित 1362 परिवारों को रेणुका जी बांध परियोजना के मुख्य परियोजना प्रभावित परिवार घोषित कर दिया है। जिला समाहर्ता सिरमौर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार रेणुका जी बांध प्रभावित परियोजना के तहत रखे गये कुल 1408 प्रस्तावित परिवारों में से 1362 परिवारों को मुख्य परियोजना प्रभावित परिवार घोषित किया गया है।
ये भी पढ़ें : –CM ने हिसार के जितेंद्र को मुख्यमंत्री श्रम रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित