Kishanganj: 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने रविवार को मुख्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान 3.0 के अंतर्गत एक तारीख, एक घंटा कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम के दौरान रेलवे ट्रैक 3 किलोमीटर किशनगंज, लहरा चौक मार्केट और दो तालाब का विभिन्न जगहों पर साफ सफाई अभियान चलाया गया।
इस कार्यक्रम में बरजीत सिंह कमांडेंट 12वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, अनुराग श्रीवास्तव उप कमाडेंट, पदम सिंह मीना सहायक कमांडेंट (संचार) व अधीनस्थ अधिकारी एवं वाहिनी के सभी जवानों और आम जनता एवं किशनगंज नगर पालिका के सफाई कार्मिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और नागरिकों को साफ सफाई रखने का संदेश दिया गया।



