Yamunanagar: जिला यमुनानगर के भाजपा के सभी 13 मंडलों के मंडल अध्यक्ष व जिला महामंत्री ने जिला अध्यक्ष राजेश सपरा के नेतृत्व में शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) से मिलने उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर पहुंचे।
यह जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की व उन्हें कहा कि हरियाणा भाजपा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य बीजेपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मिलकर करें। सभी भाजपा कार्यकर्ता हरियाणा सरकार व केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करें व नागरिकों को भाजपा सरकार की नीतियों व योजनाओं से अवगत कराते रहे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जन संवाद सबसे महत्वपूर्ण होता है। वह हरियाणा के हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर जनसंवाद कार्यक्रम कर रहे हैं। इससे लोगों की समस्याओं का समाधान उनके नजदीकी हो रहा है। इससे लोग खुश हैं।
ये भी पढ़ें : –बिहार के सरकारी कार्यालयों में साप्ताहिक अवकाश रद्द
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सदस्यों से कहा कि जहां भी जनसंवाद हो वहां पर भाजपा कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा आम जनों की समस्याओं को हल करवाएं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा सरकार भ्रष्टाचार पर काबू पाने के लिए पूरी तरह से कृत संकल्पित है। अगर भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं को कहीं किसी अधिकारी या कार्यालय से भ्रष्टाचार की शिकायत मिलती है तो वह तुरंत उनके संज्ञान में लेकर आएं। उस भ्रष्टाचारी अधिकारी व कार्यालय के खिलाफ तुरंत सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ भाजपा प्रतिनिधि मंडल की बैठक बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। भाजपा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन से जिला यमुनानगर में भाजपा संगठन मजबूती से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक अभिभावक की तरह कार्यकर्ताओं की बातों को सुना। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्य शामिल रहें।