Dharamshala: भारतीय टीम ने वनडे ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 5वीं जीत दर्ज की। विराट कोहली की शानदार 95 रन की पारी के बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। रविवार को खेले गए मुकाबले में धर्मशाला स्टेडियम का सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का इतिहास भी रच दिया। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड टीम ने 273 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 48 ओवर में 6 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



