रांची। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय कुमार जयसवाल, भाजपा नेता समाजसेवी ललित नारायण ओझा के प्रयास से करोना व लॉकडाउन के कारण हो रहे परेशानी को देखते हुए मोदी आहार का वितरण किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर कोई भूखा ना सोए इसके लिए जरूरतमंदों के बीच मोदी आहार वितरण किया जा रहा है। रविवार को वेस्टर्न पार्क, सांसद संजय सेठ के आवास पर रांची क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए माताएं- बहनों सहित जरूरतमंदों को सुखा अनाज का वितरण किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा गया। साथ ही मास्क लगाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडरा मंडल के अध्यक्ष सुरेश पांडे, मंतोष सिंह, सुखदेव नगर मंडल के उपाध्यक्ष राजकुमार जयसवाल, देवंती देवी, शुभम कुमार जयसवाल, अविनाश राय, तरुण कुमार जयसवाल सहित अन्य उपस्थित थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





