नई दिल्ली: देश के मौसम विज्ञान विभाग ने अनुसार बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर दबाव का क्षेत्र एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। जिसके बाद तमिलनाडु के उत्तरी तटीय जिलों और आंतरिक हिस्सों में भी भारी बारिश होगी।
मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि तूफान 4 दिसंबर की सुबह तक दक्षिण आंध्र प्रदेश और निकटवर्ती उत्तरी तमिलनाडु तटों से होते हुए पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच जाएगा।
देश के दो राज्यों, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में साइक्लोन का सबसे अधिक खतरा है। स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। मछुआरों को समुद्र में ना जाने की हिदायत दी गई है। मिचौंग तूफान को लेकर 17 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन रद्द किया कर दिया गया है। रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।







