रांची। लॉक डाउन के दौरान झारखंड में कोई भूखा न रहे इस हेतु विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों तक भोजन और खाद्य सामग्री पहुचाया जा रहा है। इस कार्य में मुख्यमंत्री दीदी किचन योजना बहुत ही कारगर सिद्ध हो रही हैं । इस योजना के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में 6,660 दीदी किचेन द्वारा पिछले 24 घंटे में 4,91,478 लोगों को खाना खिलाया गया है। दीदी किचेन द्वारा लोगों को पका हुआ गर्म भोजन खिलाया जाता है। भोजन देते समय सोसल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाता है। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा लोगों तक विभिन्न योजनाओं के तहत राशन एवं खाना पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है। विभाग द्वारा प्राप्त आंकड़ो के अनुसार अब तक 1,73,803 लोगों तक अनाज पहुंचा दिया गया है। वहीं नन पीडीएस के तहत 2,13,316 लोगों तक अनाज उपलब्ध करा दिया गया है। दाल भात के विभिन्न योजनाओं में अब तक 71,66,277 लोगों को खाना खिलाया गया है। सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न राहत कैम्पों में 1,81,899 प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाया जा रहा है। एनजीओ एवं वॉलिंटियर्स की 872 टीमों द्वारा राज्य में विभिन्न जगहों पर 29,20,724 लोगों को खाना खिलाया गया है। साथ ही आकस्मिक राहत पैकेट का वितरण भी जरूरतमंदों के बीच किया जा रहा है। अबतक 46,180 लोगों तक विशेष राहत सामग्री के पैकेट पहुंचाये गए हैं।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now