नई दिल्ली : लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी सोमवार को बड़ी संख्या में सांसदों को वर्तमान सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। इसमें कांग्रेस नेता जयराम रमेश, रणदीप सिंह सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल सहित कुल 45 सांसद हैं। एक सदस्य को पहले ही सदन से शुक्रवार को निलंबित किया जा चुका है। इसको मिलाकर राज्यसभा से अबतक 46 सांसदों को अनुचित आचरण के लिए निलंबित किया गया है। अभी तक कुल मिलाकर लोकसभा और राज्यसभा से 92 सांसदों को निलंबित किया जा चुका है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



