पटना : बिहार की राजधानी पटना के दानापुर कोर्ट कैंपस में दो बदमाशों ने पेशी पर आये अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी। जिस समय हत्या हुई, उस समय पांच पुलिसकर्मी साथ में थे। दोनों बदमाशों ने छह राउंड गोली चलाई। गोली चलने से कोर्ट कैंपस में दहशत फैल गयी। मृतक अपराधी का नाम छोटे सरकार है और उसे बेऊर जेल से पेशी के लिए दानापुर कोर्ट लाया गया था। पुलिस ने मामले में दो हत्यारोपियों को कोर्ट कैंपस से ही गिरफ्तार कर लिया। इधर, दानापुर कोर्ट शूटआउट पर सिटी एसपी राजेश कुमार का कहना है कि मृतक एक खूंखार अपराधी था। दानापुर कोर्ट में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी। दोनों हमलावरों को कोर्ट परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now