Washington: सीएनएन की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 में रूस ने यूक्रेन पर परमाणु हमले का प्लान पीएम मोदी के दखल के कारण रद्द कर दिया था। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के हस्तक्षेप ने पुतिन को परमाणु योजनाएं छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था। पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन (Russian President Putin) के सामने और अलग भी हमेशा युद्ध को तत्काल रोकने की अपील की थी।
रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में अमेरिकी अधिकारी तब परेशान हो गए थे, जब उन्हें अंदेशा हुआ कि यूक्रेन में बढ़ती चुनौतियों के सामने रूस सामरिक परमाणु हथियार का उपयोग कर सकता है।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, भारत और चीन जैसे गैर-सहयोगियों से भी मदद मांगी गई थी। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के हस्तक्षेप से यूक्रेन में परमाणु आपदा को रोकने में मदद मिली।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now