Washington: सीएनएन की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 में रूस ने यूक्रेन पर परमाणु हमले का प्लान पीएम मोदी के दखल के कारण रद्द कर दिया था। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के हस्तक्षेप ने पुतिन को परमाणु योजनाएं छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था। पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन (Russian President Putin) के सामने और अलग भी हमेशा युद्ध को तत्काल रोकने की अपील की थी।
रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में अमेरिकी अधिकारी तब परेशान हो गए थे, जब उन्हें अंदेशा हुआ कि यूक्रेन में बढ़ती चुनौतियों के सामने रूस सामरिक परमाणु हथियार का उपयोग कर सकता है।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, भारत और चीन जैसे गैर-सहयोगियों से भी मदद मांगी गई थी। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के हस्तक्षेप से यूक्रेन में परमाणु आपदा को रोकने में मदद मिली।
पीएम मोदी के दखल के बाद पुतिन ने रद्द किया था यूक्रेन पर परमाणु हमले का प्लान
Previous Articleनितिन गडकरी ने खूंटी को दी तीन सौगातें, 2500 करोड़ से अधिक की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का किया शिलान्यास
Next Article रांची के इन तीन मंदिरों में तोड़फोड़, सड़क जाम