नालंदा, बिहारशरीफ। नालंदा जिले भाजपा नेता सह पूर्व वार्ड पार्षद नीरज कुमार उर्फ डब्ल्यू ने नगर निगम की मेयर अनीता देवी पर गलत जाति प्रमाण पत्र बनवाकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़े : हर घर पहुँचेगा RSS का संदेश, 5 नवम्बर से तीन सप्ताह तक चलेगा का गृह सम्पर्क अभियान
उन्होंने चुनाव आयोग को लीगल नोटिस भेजकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने मेयर पति मनोज तांती, पुत्र अमित कुमार पर योजनाओं में लूट-खसोट के भी आरोप लगाया है। सोमवार को उन्होंने बनौलिया मोहल्ले में प्रेस वार्ता कर इस संबंध में कागजात दिखाये।
इसमें सीओ का एक पत्र भी है। इस पत्र के अनुसार जाति प्रमाण पत्र नियम के खिलाफ है।वहीं, मेयर पुत्र अमित कुमार ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। कहा कि सभी प्रमाण-पत्र सही है। पिता चुनाव लड़ रहे हैं। राजनीतिक साजिश के तहत यह आरोप लगाये जा रहे हैं।
आरोप लगाने वाले पूर्व वार्ड पार्षद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। इस वजह से कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। उनके पिता को मिल रहे जनसमर्थन को देखकर विरोधी घबरा गए हैं। यही कारण है कि मेयर चुनाव के तीन साल बाद इस तरह का बेबुनियाद आरोप लगाया जा रहा है।
पूर्व वार्ड पार्षद ने बताया कि मेयर के पिता झारखंड के रहने वाले हैं। उन्होंने जो जाति प्रमाण पत्र बनवाया है, वह बिहारशरीफ का है।
इसमें उन्होंने खुद को पटवा जाति का बताया है। नियम के अनुसार झारखंड से निर्मित जाति प्रमाण पत्र मान्य है। उन्होंने चुनाव आयोग को कानूनी नोटिस भेजकर कार्रवाई की मांग की है।



