IPRD_350x250 (II)

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिलीं अनुप्रिया पटेल

केरल से राज्यसभा सांसद जेबी माथेर हीशम ने भी मुलाकात की

0 3,221
IPRD_728x90 (II)

नई दिल्ली। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा से शास्त्री भवन कार्यालय में अपना दल के नेता और केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भेंट की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में जनजातीय विकास कार्यों व योजनाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की|

वहीं, केरल से राज्यसभा सांसद जेबी माथेर हीशम ने श्री मुंडा से शास्त्री भवन स्थित मंत्रालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने केरल राज्य की जनजातीय समुदाय के विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की।

IPRD_728x90 (I)