New Delhi: एशियन गेम्स में भारत के खाते में तीसरा गोल्ड आ गया है। घुड़सवारी में सुदिप्ती हजेला, दिव्यकृति सिंह, हृदय छेदा और अनुष अगरवल्ला की चौकड़ी ने 41 साल बाद देश को गोल्ड दिलाया। भारत ने चार दशकों के अंतराल के बाद ड्रेसाज प्रिक्स सेंट-जॉर्जेस में स्वर्ण पदक जीतकर एशियाई खेलों की घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में इतिहास रचा है।
भारतीय टीम ने 209.206 अंक हासिल किए और मेजबान चीन से आगे रही, जिसने 204.882 अंक हासिल किए जबकि हांगकांग ने 204.852 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। हांगझोऊ से पहले भारत ने एशियाई खेलों में तीन स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक जीते थे। 2018 में भारत ने घुड़सवारी में दो रजत पदक जीते थे।
ये भी पढ़ें : –CM गहलोत 29 से दो दिवसीय बीकानेर दौरा पर
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now