Assam: Rahul Gandhi की न्याय यात्रा 23 January को गुवाहाटी(Guwahati) पहुंची, जिसे असम(Assam) पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने गुवाहाटी(Guwahati) सिटी जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी। इसके बाद कांग्रेस(Congress) समर्थक पुलिस से भिड़ गए। वहीं असम(Assam) पुलिस का कहना है कि, न्याय यात्रा शहर में गई तो ट्रैफिक(Traffic) की व्यवस्था बिगड़ जाएगी। प्रशासन ने रैली को नेशनल हाईवे(NH) पर जाने का निर्देश दिया है। यह शहर के चारों तरफ़ रिंग रोड की तरह काम करता है। बता दें कि, असम के CM Himanta Biswa Sarma और Congress के बीच पिछले दिनों से जुबानी जंग(war of Words) चल रही है। कांग्रेस, Sarma पर यात्रा को प्रभावित करने का आरोप लगाती आ रही है। CM Sarma भी कांग्रेस को कई जिलों में नहीं जाने का सुझाव दे चुके हैं।
यह भी बता दें कि, राहुल(Rahul) की न्याय यात्रा 18 January को नगालैंड(Nagaland) से असम पहुंची थी। 20 January को यात्रा अरुणाचल प्रदेश(Arunachal Pradesh) गयी थी और फिर 21 January को असम लौट आयी। इसके बाद यात्रा 22 January को मेघालय(Meghalaya) निकली और एक बार फिर 23January को असम पहुंची। राहुल की न्याय यात्रा 25 January तक असम में ही रहेगी।