शिवपुरी। माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज ले जा रही उत्तर प्रदेश पुलिस के काफिले के एक वाहन ने सोमवार सुबह झांसी में प्रवेश करने से पहले मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक गाय को टक्कर मार दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सुबह करीब छह बजकर 25 मिनट पर हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि सड़क की ओर बढ़ती एक गाय को अहमद को ले जा रहा वाहन टक्कर मार देता है, जिससे गाय सड़क डिवाइडर के पास गिर जाती है। घटना के बाद आगे की यात्रा शुरू करने से पहले पुलिस का वाहन वहां कुछ देर रुका रहा। एक पुलिस अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि की है। हालांकि इस घटना में वैन पलटने से बाल बाल बच गई। तेंदुआ थाना प्रभारी मनीष कुमार जादौन ने के अनुसार गाय को टक्कर मारने वाले वाहन में अतीक अहमद सवार था। इसके बाद अहमद को ले जा रही उत्तर प्रदेश पुलिस का काफिला झांसी जिले में प्रवेश से पहले सोमवार सुबह करीब सात बजे थोड़ी देर के लिए मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के खराई में रुका, ताकि अहमद शौच कर सके।
Previous Articleमप्रः मुख्यमंत्री शिवराज ने वूमेन्स वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई
Next Article आसमान में एक साथ दिखेंगे सौरमंडल के 5 ग्रह



