भागलपुर। शिशु अकादमी भागलपुर यानि इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह को लेकर माताओं को स्तनपान कराने के प्रति प्रेरित करने के लिए रविवार को एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भागलपुर से शुरू होकर तिलकामांझी चौक के लिए रवाना हुई।
यह भी पढ़े : गृहमंत्री अमित शाह 8 अगस्त को सीता मंदिर की रखेंगे आधारशीला,गिरिराज सिंह ने बिहारवासियों को दिया न्योता
रैली को डॉ हेमशंकर शर्मा, डॉ ज्योति चौधरी संस्था एकेडमी के अध्यक्ष डॉ अजय सिंह, मुख्य सलाहकार डॉ विनय मिश्रा एवं रैली के संयोजक डॉ कामरान फजल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में आई ए पी यानी इंडियन अकैडमी आफ पीडियाट्रिक्स के सभी सदस्य और मेडिकल के छात्र शामिल हुए। सभी ने अपने हाथों में मां के दूध के बारे में लिखे स्लोगन की तख्तियां थी। इस दौरान माइकिंग द्वारा आम जनों को जागरूक किया गया।
बताया गया कि मां का दूध सर्वोत्तम है। इसका कोई विकल्प नहीं है। जो भी उपलब्ध है इससे गुणवत्ता में बहुत कमी है। लोगों को मां के दूध के बारे में बताया गया कि दूध पिलाने से मां को भी कई तरह के फायदे हैं। विशेष कर उन्हें ब्रेस्ट कैंसर एवं ओवरी कैंसर कम होता है। बच्चों के लिए यह दूध तो अमृत के समान है। यह रेडीमेड उपलब्ध है। उसे गर्म नहीं करना है। पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ते हैं। इंफेक्शन रहित है। यह बच्चों के जन्म के सप्ताह के हिसाब से दूध आता है। यदि बच्चा प्री मेच्योर है तो दूध भी उसी के हिसाब से आता है। इसमें कई ऐसे तत्व हैं जो लाइव है और सीधा इम्यूनिटी देते हैं। कुछ ऐसे तत्व है कि सिर्फ मां के दूध में ही होता है जो बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास में विशेष सहायक होता है। समाज में कुछ भ्रांतियां हो जाती है और और माताएं अपना दूध नहीं पिलाती हैं, जिससे बच्चे प्रभावित हो जाते हैं।
इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के द्वारा पूरे देश में विश्व विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है। इस पर आम लोगों को समझने के साथ-साथ डॉक्टर खुद खुद मां के दूध पिलाने के संबंध में माता को समझने में समय दें। इस पर भी ज्यादा जोर दिया जाता है। आई ए पी के सचिव डॉ सुदर्शन ने इस मौके पर सभी को धन्यवाद दिया। आज के इस कार्यक्रम में कॉलेज के छात्रों के अलावा सीनियर पीडियाट्रिसियन डॉ अनिल कुमार यादव, डॉ आर के मिश्रा, डॉ अंकुर प्रियदर्शी, डॉ पवन यादव, डॉ सतीश कुमार, डॉ कृष्ण मुरारी, डॉ मिथिलेश, डॉ आशुतोष रंजन आदि मौजूद थे।