बरकट्ठा प्रतिनिधि। प्रखंड के गंगपाचो स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल के छात्र राजेश कुमार यादव ने राजस्थान में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपने राज्य, प्रखंड के साथ-साथ डिवाइन पब्लिक स्कूल का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता जयपुर में हुई। राजेश ने आठ सौ मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। राजेश वर्तमान में डिवाइन पब्लिक स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा का विद्यार्थी है। स्कूल निदेशक आईपी भारती ने उसके इस सफलता को न केवल विद्यालय अपितु पूरे राज्य के लिए खुशी का पल है।विद्यालय शिक्षक व शिक्षकओं ने राजेश को आगे की प्रतियोगिताओ में भी जीत की उम्मीद को लेकर शुभकामनाएं दी है। राजेश किमनिया गांव का निवासी है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



