स्वदेश संवाददाता
चौपारण : प्रखंड के बसरिया पंचायत के ग्राम बसरिया निवासी गोपी कुमार दांगी पिता स्वर्गीय रामेश्वर दांगी 7 दिनों से लापता है|जिसका दिमागी हालत कभी-कभी सही नहीं रहता था| बहन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताई कि हमारे भैया मुंबई में काम करते थे जो मुंबई के ग्रांड रोड से लापता हो गए हैं जबकि 17 जून 2024 दिन सोमवार तक 9693059173 इस मोबाइल नंबर से बात हुआ था|उसी दिन उसके बाद से मोबाइल बंद बताने लगा और बात नहीं होने लगी|उसके बाद मुंबई में उसे ढूंढने का प्रयास एक दूसरे के माध्यम से किया गया|नही मिलने पर आवेदन हमलोग चौपारण थाना में भी दिए हुए हैं|बताते चले की गोपी कुमार दांगी विवाहित व्यक्ति है जो अपने घर को चलाने के लिए इकलौता पुत्र है जब से यह लापता हुआ है इसके घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है|और पूरे परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है|इसके परिवार में इसकी मां, पत्नी और दो छोटे-छोटे बेटियां एक बेटे और दो अविवाहित बहने हैं| शीतल वर्मा शिक्षित होने के नाते सोशल मीडिया के माध्यम से भी ढूंढने का प्रयास कर रही है और सभी लोगों से ढूंढने के लिए मदद का गुहार लगा रही है|गोपी दांगी की पहचान उम्र 32 वर्ष,सांवला रंग, माथे पर बालों का चंदलापन होना, नाकों के बीच एक तिल का होना और पैरों में चोट होने के कारण भचक कर चलना|
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



