मुजफ्फरनगर, 17 फरवरी (स्वदेश टुडे)। शहर कोतवाली क्षेत्र में बुढ़ाना मोड़ पर एक स्कूल बस, दूसरी मिनी बस से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भयंकर थी मिनी बस के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में कई बच्चों को चोट आई है। इनमें गंभीर रूप से घायल चार बच्चों में से तीन को मेरठ रेफर किया गया। जबकि एक अन्य का उपचार जनपद में ही चल रहा है।

इसे भी पढ़ें- आम आदमी को लगने वाला है बड़ा झटका, भारत में Petrol Diesel 5-6 रुपये लीटर महंगा!
इसे भी पढ़ें- अब नहीं होगी जंग? यूक्रेन बॉर्डर से रूसी सैन्य टुकड़ियों की वापसी शुरू; जानें कैसे रुका सबसे बड़ा विश्वयुद्ध
इसे भी पढ़ें-DJ हुआ बंद तो घोड़ी पर बैठ कर थाने पहुंचा दूल्हा और पूरी बारात इसके बाद…
इसे भी पढ़ें-Tata-Birla नहीं, ये है हिंदुस्तान की सबसे पुरानी कंपनी, जहाज बनाने से शुरुआत
इसे भी पढ़ें-Paytm ने आम आदमी से लेकर बड़े अमीरों को दिया जोर का झटका; जानें क्या हुआ?
इसे भी पढ़ें-17 फरवरी से शुरू फाल्गुन माह, देखें व्रत-त्योहार की लिस्ट
इसे भी पढ़ें-Smartphone से लेकर Refrigerator तक, जानिए 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता और महंगा
इसे भी देखें- रिश्वत लेने के आरोपी सब इंस्पेक्टर को पकड़ने 1 KM तक दौड़ी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम
इसे भी पढ़ें- ‘पापा आप के राज में कोई खुश नहीं रह सकता’…. लिख 11वीं मंजिल से कूदी फैशन डिजाइनर
यह दुर्घटना सुबह करीब 09 बजे हुई। एक प्राइवेट स्कूल की बस लेट हो रही थी। इस पर चालक ने बस की रफ्तार तेज कर रखी थी। कुछ समय के लिए जनपद में काफी कोहरा आ गया। इसी बीच बुढ़ाना मोड़ पर यह स्कूल बस सामने आ रही दूसरे स्कूल मिनी बस (टाटा विंगर) से टकरा गई। टक्कर होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। बस में सवार कई बच्चे घायल हो गए। वैन में सवार बच्चों को गंभीर चोटे आई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस भी आ गई।
आनन-फानन में घायल बच्चों को दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय अस्पताल से तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई गई, जिन्हें एंबुलेंस से मेरठ रेफर कर दिया गया।
एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि सबसे पहले बच्चों को बेहतर इलाज दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए मुजफ्फरनगर से मेरठ तक रास्तों को खाली कराया गया है ताकि एम्बुलेंस समय से मेरठ पहुंच सकें।
एक अन्य बच्चे को गंभीर चोटे आई हैं, जिसका जिले में ही इलाज चल रहा है। प्राथमिक पड़ताल और पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दुर्घटना के समय दुर्घटनास्थल पर कोहरा था और बस की रफ्तार सामान्य से अधिक थी। उन्होंने यह भी बताया कि चार बच्चे गंभीर घायल हैं बाकी बच्चों को हल्की चोटे आई थी। जिन्हे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और परिजन उन्हे अपने साथ घर ले गए।


