New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भर्तृहरि महताब को लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। 18वीं लोकसभा का सत्र 24 जून से शुरू होकर तीन जुलाई तक चलेगा। 24 और 25 जून को नये सांसद शपथ लेंगे।
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत भर्तृहरि महताब, सदस्य, लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर को नियुक्त किया है। प्रोटेम स्पीकर की देख-रेख में ही लोकसभा के स्पीकर का चुनाव होगा।
इसके बाद 26 जून को लोकसभा के स्पीकर का चुनाव होगा। स्पीकर के चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार के मंत्रियों का परिचय सदन से करायेंगे। 27 जून को राज्यसभा और लोकसभा का संयुक्त सत्र बुलाया जायेगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होगा। गौरतलब है कि 9 जून को नयी सरकार ने शपथ-ग्रहण किया था।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now