दिल्ली : राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC होटल भ्रष्टाचार मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राजद नेता तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ आरोप तय किए। यह मामला राँची और पुरी स्थित दो IRCTC होटलों के टेंडर में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है।
कोर्ट ने आरोप तय करते हुए कहा कि लालू यादव की जानकारी में इस घोटाले की साजिश रची गई। लालू यादव के परिवार को इसका फायदा हुआ। राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव को बेहद कम दाम पर जमीन मिली थी।



