जयपुर : राजस्थान के नये मुख्यमंत्री सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा होंगे। जयपुर प्रदेश कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया है। भजनलाल शर्मा संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। फिलहाल वे प्रदेश महामंत्री के पद पर भी थे। वे मूलत: भरतपुर के रहनेवाले हैं। नये मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव वसुंधरा राजे ने रखा।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



