रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। इसका कारण उन्होंने व्यक्तिगत बताया। बता दें कि, JSSC सीजीएल परीक्षा प्रश्न पत्र लिक मामले के बाद छात्रों द्वारा जमकर हंगामा किया गया था। छात्राें के प्रदर्शन के बाद आयोग ने परीक्षा को रद्द कर दिया और आगे होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया था। छात्रों ने मामले की CBI जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। मामले की जांच के लिए सरकार के निर्देश पर SSP चंदन सिन्हा ने SIT का गठन किया। एसआईटी ने मामले की जांच में कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



