नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के हिजाब विवाद को लेकर दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही शीर्ष कोर्ट ने जल्दी सुनवाई का आग्रह करने वाले वरिष्ठ वकील देवदत्त कामथ से कहा कि वह केस को संवेदनशील न बनाएं।
वकील कामथ ने कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर शीर्ष कोर्ट ने आज मेंशनिंग के दौरान जल्दी सुनवाई का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस पर इसलिए तुरंत सुनवाई होना चाहिए, क्योंकि परीक्षाएं सिर पर हैं।
अगले सप्ताह 2 दिन के लिए देशभर में होगी बिजली गुल, ये है कारण
इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले को संवेदनशील मत बनाओ, इसका परीक्षाओं से कोई लेना-देना नहीं है।
‘एक बार करो ये फिर 12वीं बोर्ड की परीक्षा पास करवा दूंगा….’, प्रिंसिपल के ऑफर से छात्रा के उड़े होश



