सहरसा। राज्य के प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में बिहार सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एक युवा कबड्डी खिलाड़ी को ₹3 लाख की छात्रवृत्ति प्रदान की है।
यह भी पढ़े : झारखंड में 26 से 29 जुलाई तक भारी बारिश के आसार, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि आर्थिक सहायता का उद्देश्य खिलाड़ी को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, खेल सामग्री, प्रतियोगिताओं में भागीदारी तथा शिक्षा को बिना किसी आर्थिक बाधा के जारी रखने में सहयोग देना है।आदर्श ने मशाल कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। इसी उपलब्धि को देखते हुए बिहार सरकार ने उसे ₹3 लाख की छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया।
सहरसा जिला कबड्डी संघ के सचिव आशीष रंजन सिंह का मानना है कि इस प्रकार की योजनाएं राज्य के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगी।
संयुक्त सचिव तुषार कात्यायन ने कहा कि संघ खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बिहार सरकार के छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से सक्षम बनाकर खिलाड़ियों को अपने खेल पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने का अवसर देना है।
आदर्श ने बिहार सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह छात्रवृत्ति उसके लिए एक नई प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि इस सहायता राशि का उपयोग बेहतर प्रशिक्षण, फिटनेस और आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी में किया जाएगा। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि वे भविष्य में बिहार और देश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित करेंगे।
इस अवसर पर , उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता, डॉक्टर आर के रवि, सुनील कुमार झा,रौशन सिंह,प्रमोद कुमार झा, आदि ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही ऐसी प्रोत्साहन योजनाएं प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करेंगी और अधिक से अधिक युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करेंगी।



