नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव पर ताजा ओपिनियन पोल लोगों के बीच आ गया है. लोकनीति और सीएसडीएस के सर्वे में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है. एनडीए को 133-143 सीट मिलने का अनुमान है. वहीं महागठबंधन को 88-98 सीट, एलजेपी को 2-6 सीट और अन्य को 6 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, मुख्यमंत्री के रूप में लोगों की पहली पसंद नीतीश कुमार हैं. 31 फीसदी लोगों की पसंद के साथ वो पहले नंबर पर हैं तो आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव 27 फीसदी लोगों की पसंद के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



