मुंबई: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स मंगलवार को मुंबई स्थित रिजर्व बैंक के मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास से मुलाकात की। इस दौरान शक्तिकांत दास ने बिल गेट्स को एक किताब भेंट की।
बिल गेट्स दिन दिनों भारत में स्वास्थ्य और शिक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में व्यापार के मौके तलाशने के लिए भारत की यात्रा पर हैं। गेट्स ने 27 फरवरी को एक ट्वीट कर कहा था कि किसी भी और देश की तरह भारत के पास सीमित संसाधन हैं लेकिन इस देश ने दिखाया है कि कैसे बाधाओं के साथ भी तरक्की की जा सकती है।
Previous Articleधनबाद के एक गोदाम में लगी भीषण आग में लाखों का नुकसान
Next Article झारखंड: बंद हो चुके 4096 सरकारी स्कूल फिर खुलेंगे



