Patna। जदयू (JDU) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (State President Umesh Singh Kushwaha) ने कहा कि भाजपा का आलाकमान चाहे जो मर्जी हथकंडे अपना ले लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव में बिहार के अंदर भाजपा का खाता खुलना नामुमकिन है। क्योंकि, इनकी मानसिकता बिहार (Bihar) की जनता समझ चुकी है। केन्द्र सरकार (Central Government) में बिहार से जितने भी मंत्री और भाजपा के सांसद है उन्होंने बीते 9 वर्षों में बिहार के लिए एक आने का भी काम नहीं किया है।
उन्होंने ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि बिहार के सभी केंद्रीय मंत्री इस बात का जवाब दें कि बीते 9 वर्षों के कार्यकाल में उनके विभाग द्वारा बिहार की कितनी जनता को सीधा लाभ हुआ है? या फिर बिहार के किस हिस्से को उन्होंने संसद कोष से कायाकल्प करने का काम किया है? उन्होंने चुनौती के साथ कहा है कि भाजपा (BJP) के किसी केंद्रीय मंत्री या सांसद में इस सवाल के जवाब देने का साहस नहीं है। ये लोग सिर्फ और सिर्फ गलतबयानी से जनता को बेवकूफ बनाने का काम करते हैं। मोदी सरकार के द्वारा बिहार और देश की जनता को ठगने का खेल 2024 में बंद होने वाला है।