बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के बंडासिंघा मोड़ के समीप बुधवार के रात में घर के समीप खड़े बोलेरो गाड़ी की चोरी हो गई। गाड़ी मालिक राजकुमार तिवारी पिता सहदेव तिवारी ग्राम बंडासिंघा, गोरहर ने इस संबंध में थाना में आवेदन देकर मामले कि जानकारी दी है। उसने कहा है कि मेरी बोलेरो गाड़ी JH 02 AD 6210 घर के पास खड़ी थी। अर्धरात्रि को अपने चाचा के अग्नि संस्कार के लिए श्मशान घाट गए। वहां से लौटने पर देखा कि गाड़ी गायब है। अज्ञात चोरों ने घर को सुनसान देखकर घर के दरवाजे को भी बाहर से बंद कर दिया।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.


