पश्चिम बंगाल के उत्तरी चौबीस परगना के जगदल में BJP सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बम फेंकने की खबर है. हालांकि देसी बम से हुए इस हमले में कोई जख्मी नहीं हुआ है लेकिन इस घटना से इलाके में तनाव है. स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह छह से साढ़े छह बजे के बीच यह घटना हुई. बम फेंकने के वक्त सांसद अर्जुन सिंह घर पर नहीं थे, वो दिल्ली में हैं.
© STDigital. Designed by Forever Infotech.


