रांची। बम निरोधक दस्ते में शामिल पुलिसकर्मियों का 40 लाख का बीमा होगा। पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए बीमा कंपनियों से निविदा आमंत्रित किया है। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि 1 अप्रैल से नया बीमा लागू होगा। बम निरोधक दस्ते की कुल 61 सदस्यों को बीमा का लाभ मिलेगा । नक्सल अभियान में शामिल जवानों पदाधिकारियों के लिए बीमा का प्रावधान पहले से है। बम निरोधक दस्ते के सदस्य भी जान जोखिम में डालकर अपनी ड्यूटी करते हैं। इसलिए इनके लिए भी बीमा अनिवार्य है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



