पाकुड़ : आजसू नेता अजहर इस्लाम के घर छापेमारी चल रही है। यह कार्रवाई मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जानकीनगर स्थित उनके आवास पर की जा रही है।मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है, जबकि कई अधिकारी घर के अंदर जांच में जुटे हैं।छापेमारी किस मामले में हो रही है अभी खुलासा नहीं हुआ है।