Budget News: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को संसद में आम बजट 2022-23 (Union Budget 2022) पेश किया.
यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट है. डिजिटल बजट पेश कर रहीं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman Speech ) ने कहा कि :
- 2022-23 में 60 किलोमीटर लंबे 8 रोपवे प्रोजेक्ट के लिए कांट्रैक्ट दिए जाएंगे।
- शहरों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ाया जाएगा।
- खेती में भी तकनीक का इस्तेमाल होगा। किसान ड्रोन का इस्तेमाल होगा। इससे फसल मूल्यांकन, भूमि अभिलेख, कीटनाशकों का छिड़काव किया जाएगा।
- लैंड रिकॉर्ड्स के डिजिटाइजेशन की योजना पर जोर दिया जाएगा।
- गेंहू और धान की खरीद के लिए 2.37 लाख करोड़ रुपएये की एमएसपी।
- पासपोर्ट के बारे में कहा कि 2022—2023 में चिप वाले ई—पासपोर्ट बनाए जाएंगे।
- पीएम गतिशक्ति मिशन के 7 इंजनों से संचालित होगा। ये 7 इंजन हैं सड़क, रेलवे, एयरपोर्ट, पत्तन, परिवहन, जलमार्ग, लॉजिस्टिक। ये सातों इंजन मिलकर अर्थव्यवस्था को आगे ले जाएंगे।
- आत्मनिर्भर भारत से 60 लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी।
- LIC के जल्द आईपीओ आने की उम्मीद।
- पीएम ई विद्या प्रोग्राम के तहत ‘वन क्लास, वन टीवी चैनल’ का विस्तार होगा।
- ऑर्गेनिक खेती पर सरकार का जोर, किसानों को डिजिटल सर्विस मिलेगी।
- किसानों की आय को बढ़ाने के लिए पीपीपी मोड में योजना शुरू की जाएगी।
- आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) को मार्च 2023 तक बढ़ाया जाएगा, गारंटी कवर को 50,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर कुल 5 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा।
- 2022-23 में पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख मकान बनाए जाएंगे। इनके लिए 48 हजार करोड़ रुपये का फंड रखा गया है।
- डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।
- मानसिक समस्याओं के लिए नेशनल टेलीमेंटल हेल्थ प्रोग्राम भी शुरू किया जाएगा।
- 2022-23 के बीच नेशनल हाईवे की लंबाई 25000 किमी तक बढ़ाई जाएगी।
- अगले तीन सालों में 400 नई वंदेभारत ट्रेनें तैयार की जाएंगी।
- केंद्रीय बजट में अमृत काल के अगले 25 वर्षों का ब्लू प्रिंट है।
- पीएम गति शक्ति से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। 100 साल के लिए ढांचागत सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
- कोरोना संकट के बीच हमारे टीकाकरण अभियान की गति ने बहुत मदद की है। मुझे विश्वास है कि ‘सबका प्रयास’ के साथ हम मजबूत विकास आगे भी जारी रखेंगे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now