सरायकेला: एकता विकास मंच महिला प्रकोष्ठ की जिला सरायकेला खरसावां की बैठक आदित्यपुर स्थित सातवाहनी जमालपुर में किया गया। बैठक…
Browsing: झारखण्ड
रांची। झारखंड पुलिस मुख्यालय के ट्विटर पर 7907 मामले आये हैं, जिसमें 7385 मामलों का निष्पादन किया गया है। ट्विटर से…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए एक मजबूर पिता की मदद के लिए…
लातेहार। लातेहार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर लेवी वसूलने आए उग्रवादी संगठन टीपीसी के एक महिला…
गिरिडीह । गिरिडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की सिफारिश पर राज्य सरकार ने भाकपा माओवादियों के एक करोड़ के इनामी…
रामगढ़ । रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड अंतर्गत कोतो गांव में डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों के लोग आपस…
-जनता की समस्या लेकर कार्यालय पहुंचे थे कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शहजादा अनवर रामगढ़। रामगढ़ शहर में कांग्रेस के प्रदेश…
दुमका। दुमका पुलिस ने आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसपी अम्बर लकड़ा ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया…
रांची। लालपुर थाना क्षेत्र के करम टोली से एक युवक का शव पुलिस ने शनिवार को बरामद किया है। युवक…
-15 लाख के इनामी नक्सली जिदन गुड़िया सहित चार नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया -62 नक्सली पकड़े गये, एक करोड़ से अधिक मूल्य की अफीम और डोडा बरामद किये गये खूंटी। कोरोना संक्रमण को लेकर गुजरा वर्ष माब लोगों के लिए अच्छा न रहा हो, पर खूंटी पुलिस के लिए 2020 उपलब्धियों भरा रहा। इस एक साल के अंदर प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीलएफआइ के हार्डकोर और 15 लाख के इनामी नक्सली जिदन गुड़िया के अलावा भाकपा माओवादी के सोना माही, सनिका चंपिया और शांति पूर्ति को मुठभेड़ में मार गिराया। वहीं पीएलएफआइ कें 37 और भाकपा माओवादी के 25 नक्सलियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि पिछले वर्ष पुलिस ने माअओवादियों के साथ पुलिस की एक बार और पीएलएफआइ के साथ दो बार मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में कुल चार नक्सली मारे गये। बताया गया कि पुलिस ने माओवादियों के पास से 13 हथियार, 398 कारतूस और 79 विस्फोटक और आईईडी बम बरामद किये गये। एसपी ने बताया कि पुूलिस ने एक साल के दौरान पीएलएफआइ के पास से एक एके 47 सहित दस हथियार बरामद किये। इसके अलावा दो लाख के इनामी नक्सली एरिया कमांडर दीत नाग, एक लाख का दनामी लारा टोपनो उर्फ ढुल्लू, मांगू मुंडा और बिरसा ओड़ेया को गिरफ्तार किया गया। पीएलएफआइ उग्रवादियों के पास से 128 गोलियां और 10 बाइक और अन्य वाहन बरामद किये गये। 87 किलो अफीम बरामद, 674 एकड़ में फसल नष्ट की गया वर्ष 2020 में पुलिस ने 87.250 किलोग्राम अफीम बरामद की, जबकि 674.30 एकड़ में लगी अफीम की फसल को पुलिस द्वारा नष्ट किया गया। इसके साथ ही 8297.900 किलो अफीम का डोडा और 11.090 किलो गांजा बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि अफीम के अवैध धंधे में संलिप्त 66 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। तस्करों के पास से 13 बाइक और आठ कार व अन्य वाहन बरामद किये गये।