बेंगलुरु : चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) ने चंद्रमा का लगभग 66 प्रतिशत सफर पूरा कर चुका है। यानी लगभग दो-तिहाई दूरी तय कर ली है। अब यह शनिवार को चंद्रमा की कक्षा में शाम करीब 7 बजे प्रवेश करेगा। इसरो ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। वहीं, 23 अगस्त को यान चंद्रमा पर लैंड करेगा। वैज्ञानिकों ने एक अगस्त को रात करीब 12 बजे चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को पृथ्वी की आॅर्बिट से चांद की तरफ भेजा था। इसे ट्रांसलूनर इंजेक्शन कहा जाता है। इससे पहले चंद्रयान ऐसी अंडाकार कक्षा में घूम रहा था, जिसकी पृथ्वी से सबसे कम दूरी 236 किमी. और सबसे ज्यादा दूरी 1,27,603 किमी. थी।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.


