कानपुर: अडानी ग्रुप की दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी डिफेंस फैक्ट्री तैयार हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi AdityaNath) और थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडेय इसका उद्घाटन करेंगे। पुलिस आयुक्त निखिल कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये है। रक्षा के क्षेत्र में कानपुर इतिहास रचने जा रहा है। इसमें लघु शस्त्र से लेकर तोप-गोला समेत 41 तरह के हथियार तैयार होंगे। इस दौरान गौतम अडानी के बेटे, विधानसभा अध्यक्ष, औद्योगिक विकास मंत्री समेत कई दिग्गज मौजूद रहेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



