Raipur। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (गुरुवार) विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 12:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करेंगे। 12:55 बजे डोंगरगढ़ के प्रज्ञागिरी हेलीपैड के लिए रवाना होंगे. 1:10 बजे डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ पहुंचेंगे, जहां विद्यासागर महामुनिराज के प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव व विश्व शांति महायज्ञ में शामिल होंगे। 2:10 से 2:40 बजे तक विनयांजलि समारोह में शिरकत करेंगे. 2:50 बजे सड़क मार्ग से छोटी बम्लेश्वरी माता मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे. 3:30 बजे राजनांदगांव में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इसके बाद शाम 5:30 बजे राजनांदगांव में रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री साय रात 9:15 बजे रायपुर लौटेंगे।
यह भी पढ़े : यौन शौषण करने का आरोपित गिरफ्तार
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now