पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना स्थित बुद्ध स्मृति पार्क का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण किया और पार्क में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
यह भी पढ़े : सबका साथ–सबका विकास के सिद्धांत के तहत सभी को समान अवसर उपलब्ध कराने वाला है ये बजट:सम्राट चौधरी
भ्रमण के दौरान पार्क में आए लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया और प्रसन्नता व्यक्त की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बुद्ध स्मृति पार्क बहुत सुंदर और व्यवस्थित है। लोग यहां अपने परिवार के साथ आकर घूमते हैं, भगवान बुद्ध से जुड़ी जानकारी प्राप्त करते हैं और अच्छा महसूस करते हैं।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने पार्क में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
भ्रमण के समय विधान पार्षद ललन सर्राफ, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष परासर एवं जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. भी उपस्थित थे।






